पिथौरा : सीईओ जिपं को चूड़ी फीता और स्त्री श्रृंगार सामग्री ... - CG Sandesh

पिथौरा : सीईओ जिपं को चूड़ी फीता और स्त्री श्रृंगार सामग्री भेंट करने का कार्यक्रम स्थगित

पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम सपोस में आयोजित सुशासन शिविर में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक के नही आने से लाखागढ़ ग्राम पंचायत की महिलाओं द्वारा चूड़ी भेंट करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। शिविर में उपस्थित एसडीएम एवम तहसीलदार ने स्थिति को संभाल लिया है। जिससे आंदोलनकारी महिलाये तत्काल आंदोलन स्थगित करने तैयार हो गयी।महिलाओं के अनुसार स्थानीय एसडीएम द्वारा कलेक्टर से बात कर जल्द ही गड़बड़ी के मामले में कार्यवाही की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सीईओ द्वारा कलेक्टर के निर्देश के बाद भी लाखगढ़ के गोठान मामले में कार्यवाही करने की बजाय मामला ही नस्तीबद्ध करने के प्रयास की जानकारी लाखागढ़ की शिकायतकर्ताओ को मिली थी। जिस पर अक्रोशित महिलाओं ने कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत कर सपोस शिविर में जिला पंचायत सीईओ को चूड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट करने की घोषणा की थी।कल नियत समय मे लाखागढ़ की महिलाएं शिविर में पहुच भी गयी थी।परन्तु महिलाओं की घोषणा के चलते शिविर में मौजूद भारी पुलिस बल ने महिलाओं को बाहर ही रोक लिया। इसके बाद महिलाओं से चर्चा करने एसडीएम ओम्कारेश्वर सिंह एवम तहसीलदार नितिन ठाकुर पहुचे। दोनों अफसरों ने आंदोलनकारी महिलाओं को समझाया और वही से एसडीएम ने फोन से कलेक्टर से बात की।ग्रामीणों के अनुसार कलेक्टर साहब ने बताया की अपराध दर्ज करने के लिए निर्देश दिए है।।उसके बाद जिला सीईओ से एसडीएम पिथौरा ने बात की और बताया की ,2 -3 दिन में अपराध दर्ज किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं ने उक्त सम्बन्ध में एसडीएम को गोठान एवम गोधन न्याय योजना घोटाला का दिया।आंदोलन में पुनिया बाई गीता बंजारे जैनाफ कोसरिया सहित लगभग 50-60 ग्रामवासी उपस्थित थे।

3895 में 3857 प्रकरण निपटाए गए

सपोस शिविर में कुल 15 ग्राम पंचायतों से समस्याओ के 3895 आवेदन प्राप्त हुए थे।जिसमें 38 प्रकरण छोड़ कर सभी का निराकरण कर दिया गया है।कार्यक्रम में बसना विधायक संपत अग्रवाल एवम जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरषोत्तम घृतलहरे सहित जनप्रतिनिधि एवम सभी विभागों के अफसर कर्मी उपस्थित थे। शिविर में जिला सीईओ की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।

कार्यवाही नही हुई तो जिला सीईओ के पिथौरा दौरे में भेंट करेंगे चूड़ियां - पुनिया

दूसरी ओर एसडीएम के आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई तो अब महिलाये जिला सीईओ के पिथौरा प्रवास के दौरान ही उन्हें चूड़ी भेंट कर यह प्रदर्शित करेंगी की वे किस तरह प्रमाणित भ्रष्टाचार को दबाने में लगे है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें