महासमुंद : बहु के साथ मारपीट; महिला ने दर्ज करायी शिकायत - CG Sandesh

महासमुंद : बहु के साथ मारपीट; महिला ने दर्ज करायी शिकायत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम नांदगांव की एक महिला ने बहु के साथ मारपीट के आरोप में एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

वार्ड नंबर 05 नांदगांव निवासी बिरझा पटेल ने पुलिस को बताया कि 10 सितम्बर को वह अपनी बहु नुतन पटेल के साथ घर में थी. उसी समय बिरझा के देवर का बेटा शिवचरण पटेल आया और खेत को रेघा में क्यो बोये हो कहकर नुतन को घर के आंगन में अश्लील गाली गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर तूम लोग कौन होते हो मुझे मना करने वाले कहते हुये अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये बांस के डंडे से नुतन के सिर में मारपीट कर चोट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी भी दिया.

घटना को दिलीप पटेल और बिरझा देखी है. नुतन जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी शिवचरण पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें