शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली के शिक्षक सुशील कुमार नायक जी का विदाई ,एवं जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जैसे सुशील कुमार नायक जी विद्यालय में आए तो सभी बच्चों ने फूल गुलदस्ता और तालियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया ।
बसना थाना अंतर्गत ग्राम अरेकेल में दोस्त के बच्चे को गोद में बैठने पर बच्चे के चाचा ने अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बागबाहरा पुलिस ने 5 जुलाई 2025 को मुखबिर की सुचना पर दो मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 6 लीटर महुआ शराब तथा दुसरे व्यक्ति को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.
अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसायकल से ससुराल जा रहे एक व्यक्ति की तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग में एक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है.
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम भूरकोनी में साप्ताहिक बाजार का ठेका लेकर वसुली करने वाले एक व्यक्ति से दो लोगो ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा विगत 9 वर्षों से श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 10वें वर्ष में पुनः शुक्रवार 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।