अपने दोस्त के साथ शादी के लिऐ कपड़ा खरीदने जा रहे एक व्यक्ति की महासमुंद थाना अंतर्गत कोसरंगी मोड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बसना थाना क्षेत्र ग्राम गिधली की एक महिला ने सरपंच को जगह छोड़कर टंकी बनाने कहा तो घर पहुँचने के पहले ही महिला से कुछ ग्रामीणों ने गाली गलौच कर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
भारत रत्न एवं भारत संविधान के शिल्पकार डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोलकाता हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा अपनाई गई नामांकन और नागरिकता सत्यापन की प्रक्रियाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सभी जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार, समाधान शिविर, मोर दूआर साय सरकार, आवास प्लस प्लस सर्वेक्षण आदि की तैयारी की समीक्षा की।
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम शहर के नयापारा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इसके पश्चात अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
महासमुंद जिला के ग्राम मोहगांव में वर्ष 1936 से निरंतर श्रीराम लीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।