कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र के उप संचालक श्री ए.ओ. लॉरी तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन में मंगलवार 26 अक्टूबर को जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भारतीय वायुसेना की 15 एयरमेन सलेक्शन सेन्टर, भोपाल की 06 सदस्यीय टीम द्वारा कक्षा 09वीं से 12वीं में अध्ययनरत 800 से अधिक विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना भर्ती में प्रोत्साहित करने के लिए पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया गया।