ऐप से ब्लैकमेल कर करोड़ों की ठगी, गिरोह का पर्दाफाश - CG Sandesh

ऐप से ब्लैकमेल कर करोड़ों की ठगी, गिरोह का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चाइनीस एप के जरिए लोगों को सस्ते लोन का लालच देकर ऐप डाउनलोड करवाता था, फिर उनका पर्सनल डाटा हैक कर ब्लैकमेल करता था। 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अब तक यह गिरोह लगभग 8 करोड़ रुपए विदेशी खातों में ट्रांसफर कर चुका है। गिरोह का सरगना विदेश में बैठकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा है। यह गैंग प्रशिक्षित और संगठित रूप से काम करता है, जिसकी जड़ें कई राज्यों तक फैली होने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य राज्यों में भी नेटवर्क की जानकारी एकत्र की जा रही है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें