तुमगाँव : महिला ने पति और नाबालिग बेटे के खिलाफ दर्ज करायी म... - CG Sandesh

तुमगाँव : महिला ने पति और नाबालिग बेटे के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की रिपोर्ट

तुमगाँव थाने में एक महिला ने अपने पति और 15 वर्षीय बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है.

वार्ड नं. 10 खरोरा (रायपुर) निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह हाल में अपने मायका खैरझिटी में रहती है. 04 अगस्त 2025 को शाम करीबन 04 बजे वह अपने मायके से खरोरा अपने घर पहुंची थी. तभी उसके पति मोहन जायसवाल और उसके 15 वर्षीय पुत्र ने यहां मत रहो कहकर गाली गलौज कर मारपीट की. जिससे उसे चोट आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें