सांकरा : दादी को बचाने पहुंचे पोते पर डंडा व ईंट से किया वार - CG Sandesh

सांकरा : दादी को बचाने पहुंचे पोते पर डंडा व ईंट से किया वार

तुलसीडीपा सावित्रीपुर में दादी से मारपीट कर रहे व्यक्ति को रोकने पर उसने पोते के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है.

रामसिंग रात्रे पिता आनंद दास रात्रे उम्र 40 साल निवासी तुलसीडीपा सावित्रीपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 9 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे गंगाराम रात्रे, रामसिंग दादी सगनी बाई रात्रे को तुलसीडीपा जैत खंभ के सामने मारपीट कर रहा था, जिसे रामसिंग द्वारा मना करने पर तु कौन होता है मना करने वाला कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा व ईंट से रामसिंग के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट लगी है. उसने सरकारी अस्पताल पिथौरा में इलाज कराने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी.

मामले में आरोपी गंगाराम रात्रे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें