IB ने 394 पदों पर निकाली भर्ती - CG Sandesh

IB ने 394 पदों पर निकाली भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II के 394 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अगस्त से प्रारंभ हो गई. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को छुट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया :
1. ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)
2 स्किल टेस्ट
3 इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट

वेतनमान: 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.

आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (पुरुष) के लिए ₹650 (₹100 परीक्षा शुल्क + ₹550 प्रोसेसिंग) शुल्क निर्धारित है. एससी/एसटी/महिला/पूर्व सैनिक के लिए शुल्क 550 रुपये तय की गई है.

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर कर सकते हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें