पिथौरा : महिलाओं से मारपीट; डर से दुसरे घर गये तो वहां भी की... - CG Sandesh

पिथौरा : महिलाओं से मारपीट; डर से दुसरे घर गये तो वहां भी की मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेमरा में दादाजी का ठीक से देखभाल नहीं करते कहकर मारपीट करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम मेमरा निवासी सेतमती यादव ने पुलिस को बताया कि 4 सितम्बर को रात करीबन 9 बजे उसका भतीजा बिरजू यादव आकर दादाजी का तबीयत खराब है उसका सही तरह से ईलाज नहीं करा रहे हो, ना ही ठीक से देखभाल कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. बेटी और बहू बीच बचाव करने आयी तो उन्हें भी हाथ मुक्का से मारपीट किया. 

वे डर के कारण भतीजा चमरू यादव के घर चले गये. आरोपी वहां भी पीछे-पीछे आया और चमरू यादव को भी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया. मारपीट से उन्हें चोट लगी है. घटना को नंदकिशोर निषाद, राजेश जगत, तरूण निषाद देखे सुने और बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बिरजू यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें