पटेवा : महतारी वंदन योजना की राशि निकालने गए पति-पत्नी में घ... - CG Sandesh

पटेवा : महतारी वंदन योजना की राशि निकालने गए पति-पत्नी में घरेलु बात को लेकर विवाद, मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झलप में महतारी वंदन योजना की राशि निकालने गए पति-पत्नी में घरेलु बात को लेकर विवाद होने पर पत्नी की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पीड़िता राधिका कोसरिया ने पुलिस को बताया कि 07 सितम्बर 2025 को शाम के वक्त वह अपने पति कौशल प्रसाद कोसरिया के साथ महतारी वंदन का पैसा निकालने चॉइस सेन्टर झलप गई थी. चॉइस सेन्टर में पैसा नहीं निकलने से वे दोनों पैदल अपने घर जा रहे थे. 

इसी दौरान करीबन 4 बजे गांव के तालाब के पास दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया. कौशल प्रसाद ने अपनी पत्नी को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे उसे चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कौशल प्रसाद कोसरिया के खिलाफ़ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें