पीएम आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी की नियु... - CG Sandesh

पीएम आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी की नियुक्त

बीजापुर जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में सुदूर बसाहट और प्रधानमंत्री आवास निर्माण में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सहित हितग्राहियों को निर्माण में आ रही समस्याओं से अवगत होकर निराकरण हेतु जिला प्रशासन एक रणनीतिक पहल की है। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चैबे ने पीएम आवास के निर्माण में प्रगति लाने ग्राम पंचायत वार नोडल नियुक्त किए गए हैं।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9,721 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिन्हें जल्द पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि वंचित और जरूरतमंदों को उनके सपनों का आशियाना मिल सके।

इस पहल के बाद नोडल अधिकारी एवं तकनीकी अमले अपने आबंटित ग्राम पंचायत में जाकर प्रत्येक हितग्राही से आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए समाधान हेतु कार्यवाही भी कर रहे हैं। जिले में सुदूर बसाहट के चलते निर्माण सामग्री की उपलब्धता, आवास निर्माण हेतु राजमिस्त्री, हितग्राहियों को समय पर राशि भुगतान में आ रही तकनीकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो पा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें