CG : रेलवे ने टिकट काउंटर की व्यवस्था में किया बदलाव - CG Sandesh

CG : रेलवे ने टिकट काउंटर की व्यवस्था में किया बदलाव

रायपुर रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर को रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया गया है। इससे अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट रेलवे आरक्षण केंद्र में स्थित काउंटर से मिलेंगे। सुबह चार काउंटर, शाम को पांच काउंटर और रात को तीन काउंटर पर अनारक्षित टिकट मिलेंगे। 

साथ ही यात्रियों को आरक्षित और अनारक्षित टिकट दोनों की सुविधा अब एक ही भवन में मिलेगी। वहीं, अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और सुपरवाइजरो द्वारा लगातार भीड़ की निगरानी भी की जा रही है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें