सांकरा : ग्रामीण बैंक के पास नाटक देखने गये बुजुर्ग से मारपी... - CG Sandesh

सांकरा : ग्रामीण बैंक के पास नाटक देखने गये बुजुर्ग से मारपीट

सांकरा के ग्रामीण बैंक के पास नाटक देखने गये बुजुर्ग से मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आलेख विशाल पिता नारद विशाल उम्र 62 साल निवासी 2 अक्टूबर को रात में ग्रामीण बैंक के पास डोण नामक नाटक देखने गया था वहां पर महिला और पुरूष लोग भी बैठकर नाटक देख रहे थे. 

इसी बीच सुबह करीब 4 बजे छत्तरर यादव व उसके साथ लोग नाटक देखते नाच रहे थे, जिसे मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर एक राय होकर आलेख को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते पास में रखे ईंट को उठाकर उसके माथा में मार चोट पहुंचाये. घटना को आलेख की पत्नि आसमोती विशाल देखी, सुनी एवं बीच बचाव की.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी छत्तीर यादव व उसके साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें