सांकरा : मवेशियों को मारपीट करते ले जा रहे 3 युवकों को पुलिस... - CG Sandesh

सांकरा : मवेशियों को मारपीट करते ले जा रहे 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडे टेमरी के जंगल के पास मवेशीयों को क्रुरता पूर्वक मारपीट करते हुए वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना ले जाने की सुचना पर तीन लोगों को पकड़ा.

मिली जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी साहिल मालिया पिता नेतराम मालिया उम्र 20 साल निवासी बडे टेमरी (सांकरा), सूरज शिकारी पिता ननकी शिकारी उम्र 25 साल निवासी बडे टेमरी तथा मिथुन शिकारी पिता सुधीलाल शिकारी उम्र 22 साल निवासी शिवरीनारायण को पकड़ा. 

उनके कब्जे से 02 नग मवेशी बैल जुमला कीमती 16000 रुपये बरामद कर मवेशियों को सुरक्षार्थ रखने हेतु पत्राचार किया गया.

मामले में धारा 4,6,10 छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें