CG शराब घोटाला : तत्कालीन आयुक्त और सचिव सहित 6 आरोपियों के ... - CG Sandesh

CG शराब घोटाला : तत्कालीन आयुक्त और सचिव सहित 6 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में चालान पेश

शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त और सचिव निरंजन दास सहित 6 आरोपियों के खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत में चालान प्रस्तुत किया। 

अपने चालान में ईओडब्ल्यू ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग बिंदुओं पर की गई जांच का ब्योरा पेश करते हुए बताया कि निरंजन दास को न्यूनतम 50 लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है, जिसके प्रमाण विवेचना के दौरान मिले हैं।

इस प्रकार उन्हें लगभग सोलह करोड़ रुपये की अवैध राशि क भुगतान किया गया। इस मामले में अब तक 50 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया जा चुका है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें