CG : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 3 इनामी माओवादी - CG Sandesh

CG : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 3 इनामी माओवादी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ के सुकमा जिले के गोंदीगुड़ा के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला सहित तीन माओवादी मारे गए। मारे गए सभी माओवादी कोंटा-किस्टाराम एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, इन पर कुल 12 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने 9 एमएम सर्विस पिस्टल, 12 बोर भरमार बंदूक, बीजीएल सेल, टिफिन बम सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और नक्सली सामग्री बरामद की है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें