CG : रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अय... - CG Sandesh

CG : रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से साढे़ आठ सौ श्रद्धालु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा और राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

वहीं, दुर्ग रेलवे स्टेशन से भी 125 श्रद्धालु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए। स्पेशल ट्रेन को विधायक ललित चंद्राकर और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें