प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, 4 गिरफ्तार, जांच... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, 4 गिरफ्तार, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में इफको टोकियो के शाखा प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी और अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इन पर कूटरचित दस्तावेज़ लगाकर अनुचित बीमा करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

इस फर्जीवाड़े के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद जय जवान जय किसान यूनियन ने प्रदर्शन शुरू किया था। बीते कुछ दिनों पहले किसानों द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन में की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें