CG : जी राम जी अधिनियम पर जागरूकता के लिए विशेष ग्राम सभाओं ... - CG Sandesh

CG : जी राम जी अधिनियम पर जागरूकता के लिए विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

विकसित भारत - रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण - जी राम जी अधिनियम’ के बारे में लोगों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अनुसूचित क्षेत्रों के गांवों में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय पेसा दिवस पर और शेष ग्राम पंचायतों में 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। 

ग्राम सभाओं में जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों, बढ़ी हुई रोजगार गारंटी और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी। वहीं, अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं की मुद्रित प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें