CG : सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्राक्चयन परीक्षा... - CG Sandesh

CG : सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्राक्चयन परीक्षा आज

राजीव युवा उत्थान योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए आज प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजधानी रायपुर में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 

आदिम जाति विकास विभाग ने बताया कि इस परीक्षा में 1 हजार 87 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। राजधानी के गुढ़ियारी स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय में 386 और सड्ढू स्थित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय में 701 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें