CG : NCERT की टीम ने ‘‘उल्लास’’ साक्षरता अभियान का किया मूल्... - CG Sandesh

CG : NCERT की टीम ने ‘‘उल्लास’’ साक्षरता अभियान का किया मूल्यांकन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद-एनसीईआरटी नई दिल्ली की टीम ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान सुकमा जिले में संचालित ‘‘उल्लास’’ साक्षरता अभियान का मूल्यांकन किया। 

इस दौरान टीम के सदस्यों ने जिले के विभिन्न साक्षरता केन्द्रों का दौरा कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया और नवसाक्षरों तथा जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर बस्तर संभाग के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में सुझाव लिए। इस मूल्यांकन के आधार पर बस्तर संभाग के लिए एक विशिष्ट शैक्षणिक रणनीति तैयार की जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें