सरायपाली : एग्रीकल्चर विभाग के सीनियर सेल्स ऑफिसर की गाड़ी हा... - CG Sandesh

सरायपाली : एग्रीकल्चर विभाग के सीनियर सेल्स ऑफिसर की गाड़ी हादसे का शिकार

सरायपाली के जगन्नाथ होटल के पास सीनियर सेल्स ऑफिसर की कार हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्यानगर वार्ड नं0 04 महासमुंद निवासी मुकेश बाबु एग्रीकल्चर विभाग में सीनियर सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत है. वह विभाग की ओर से सरायपाली डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिलने के लिये कंपनी की ओर से प्रदत्त वाहन ऑल्टो कार क्रमांक MP 09 CN 4612 से आया था. 

वह जगन्नाथ होटल सरायपाली में रुका था. वाहन को होटल के सामने खड़ी किया था. सुबह लगभग 08:30 बजे वाहन कार क्रमांक CG 04 HJ 3599 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मुकेश की कार के पीछे भाग को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार क्रमांक CG 04 HJ 3599 के चालक के खिलाफ धारा 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें