BIG NEWS : पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरीशक... - CG Sandesh

BIG NEWS : पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरीशकांत पांडे पद से हटाए गए

रायपुर। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीशकांत पांडे पद से हटा दिए गए हैं। प्रतिनियुक्ति वापस लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी कर दिया गया। उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है। गिरीशकांत पांडे वापस से रायपुर के साइंस कॉलेज भेज दिया गया है।

कुर्की की वजह से था कार्रवाई के कयास

बता दें कि पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी, जमीन विवाद में कुर्क होने की वजह से गिरीश पर कार्रवाई किए जाने की चर्चा थी। मुआवजे के विवाद की वजह से कुलपति और कुलसचिव के सरकारी वाहन कुर्क किए गए थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और युनिवर्सिटी की किरकिरी हुई थी।

फरवरी 2019 में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया था। तब गिरीशकांत पांडे को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के तौर पर जिम्मा सौंपा गया था। तब रविशंकर विश्वविद्यालय में पदस्थ कुलसचिव संदीप वानसूत्रे को राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज में नई पदस्थापना दी गई थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें