बसना : शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर महिला का दबाय... - CG Sandesh

बसना : शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर महिला का दबाया गला

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगाडीह में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे व्यक्ति को गली गलौज करने से मना करने पर उसने महिला का गला दबा दिया. बीच-बचाव करने आए बेटे के साथ भी हाथापाई की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम मुनगाडीह निवासी मंगली बाई पति तिरिथराम भास्कर उम्र 55 वर्ष ने अपनी शिकायत में बताया है की 19 सितम्बर को रात करीब 8 बजे मुनगाडीह निवासी नंद कुमार गली में शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था, जिसे मंगली बाई ने मना किया तो मंगली बाई को भी गाली गलौज कर तु कौन होती है मना करने वाली कहकर गले को पकडकर दिवाल में दबा दिया. मंगली बाई का बेटा बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी हाथापाई की.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नंदकुमार लहरे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें