बसना : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्ता... - CG Sandesh

बसना : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरगांव में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा. 20 सितम्बर को मुखबीर की सुचना पर पुलिस ग्राम बरगांव पहुंची. जहाँ श्यामलाल यादव पिता सुंदर यादव उम्र 48 साल अपने घर के सामने आम लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. पुलिस को देखकर शराब पीने वाले वहां से भाग गये.

शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते श्यामलाल यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर सीलबंद किया गया.

आरोपी श्यामलाल यादव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें