सरायपाली : रॉयल मेट्रो बस के एजेंट के साथ की मारपीट, केस दर्... - CG Sandesh

सरायपाली : रॉयल मेट्रो बस के एजेंट के साथ की मारपीट, केस दर्ज

सरायपाली के रॉयल मेट्रो बस ऑफिस के सामने बाइक खड़ी करने से मना करने पर युवक ने रॉयल मेट्रो बस के एजेंट की पिटाई कर दी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली निवासी सुमीत सतपथी ने अपनी शिकायत में बताया है की वह रॉयल मेट्रो बस का एजेंट है। उसने रॉयल मेट्रो बस ऑफिस सरायपाली में गणेश मूर्ति स्थापित की है. 19 सितम्बर को शाम करीब 07:40 बजे ऑफिस के सामने झिलमिला निवासी पिन्टू पटेल आकर अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर दिया था.

सुमीत ने बाइक सामने रखने से मना किया तो पिन्टू ने तु कौन होता है मना करने वाला कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्का से मारपीट भी की.

घटना को वहां मौजुद अंकित पाणीग्राही, अभिषेक व आसपास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिन्टू पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें