सरायपाली : 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे... - CG Sandesh

सरायपाली : 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सरायपाली पुलिस ने 23 सितम्बर को मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस मुखबिर की सुचना के बाद ग्राम मेढापाली पहुंची, जहाँ आरोपी खोंदरलाल पटेल पिता रूपलाल पटेल उम्र 41 वर्ष अपने घर के सामने बिक्री के लिए अवैध शराब रखकर ग्राहकों का इन्तजार कर रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से एक खाकी रंग के जूट बोरी के अंदर प्लास्टिक पालीथीन में भरी 15 लीटर महुआ शराब कीमती 3 हजार रूपये को जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें