बागबाहरा : जमींन विवाद को लेकर मारपीट कर जमीन में घसीटा, 2 क... - CG Sandesh

बागबाहरा : जमींन विवाद को लेकर मारपीट कर जमीन में घसीटा, 2 के विरूद्ध केस दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मौलीमुडा नवाडीह निवासी चन्दू दीवान के साथ उसके भतीजों ने जमींnन विवाद को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट की.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, चन्दू दीवान 24 अक्टूबर को सुबह करीबन 8 बजे घर के पास बैठा था. उसी समय उसका भतीजा पुरानिक दीवान, पूरन दीवान आये एवं पुरानी जमीनी विवाद को लेकर अश्लील गाली गुप्तार कर तुझे देख लेंगे कहकर धमकाते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में घसीट दिये, जिससे चन्दू के दोनों पैरों में, गर्दन में, पीठ में चोट आयी है. गाली गलौज मारपीट को जीवन यादव, चोवालाल बरिहा देखें सुने एवं बीच-बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पुरानिक दीवान व पूरन दीवान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें