पिथौरा : किराना दुकान के पास दो लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : किराना दुकान के पास दो लोगों ने की मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली में किराना दुकान के पास दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम सोनासिल्ली निवासी मुन्नालाल टंडन 23 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे किराना दुकान में गुडाखू खरीदने गया था.

दुकान में समारू धृतलहरे एवं उसकी पत्नि फुलकुंवर थे. समारू धृतलहरे मकान बनाने के लिये ईंट बनाउंगा बोला था तो मुन्नालाल, फुलकुंवर को तुम्हारे लिये ईंट बनाने का काम करूंगा बोल रहा था. इतने में पीछे से रथराम सोनवानी धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर हाथ, मुक्का एवं लात से मारपीट किया.

रथराम सोनवानी का लडका मुकेश सोनवानी आकर ऐसे इंसान को मर जाना चाहिये कहकर मुन्नालाल को गंदी-गंदी गाली देकर हाथ, मुक्का एवं लात से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया.

मारपीट को समारू धृतलहरे एवं उसकी पत्नि फुलकुंवर देखे एवं बीच बचाव किये हैं. ईलाज कराने के बाद मुन्नालाल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी रथराम सोनवानी व मुकेश सोनवानी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें