पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत - CG Sandesh

पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के गडबेडा चौंक के पास NH 53 रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम चांदापारा गडबेडा निवासी खेमराज बरिहा के बड़े भाई ईश्वर बरिहा का 1 नवम्बर को शाम गडबेडा चौंक के पास एक्सीडेंण्ट हो गया. उसे शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर बरिहा पैदल पिथौरा से वापस घर आ रहा था. शाम करीबन 06:45 बजे गडबेडा चौंक के पास NH 53 रोड में किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ईश्वर को ठोकर मार दिया. उसके सिर में गंभीर चोंट लगने से मौत हो गयी.
पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें