तेन्दुकोना : दो मामलों में 8 जुआरी गिरफ्तार - CG Sandesh

तेन्दुकोना : दो मामलों में 8 जुआरी गिरफ्तार

तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के दो अलग – अलग गाँव में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पहला मामला ग्राम बांदूमुड़ा का है, जहाँ 23 नवम्बर को रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने अवैध रूप से रूपये-पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते परमेश्वर साहू, सालिक राम चक्रधारी, गुलशन साहू तथा कामेश साहू मिले. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर. उनके कब्जे से नगदी 2500 रुपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर धारा 3(2)-LCG के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

इसी तरह बुंदेली में सोसायटी के पीछे जुआ खेलते आरोपी शशी पुरेना, रिंकू निषाद, टुकेश्वर सोनवानी तथा राजेश महिलांग को पुलिस ने पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से नगदी 1500 रुपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर धारा 3(2)-LCG के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें