सांकरा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट - CG Sandesh

सांकरा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजराभांठा की गली में सरपंच के कहने पर मुरुम गिरा रहे व्यक्ति के साथ गाली गलौज की गई. जब उसकी पत्नी ने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बिजराभांठा निवासी बांधवी भोई आंगनबाडी कार्यकर्ता है. 28 नवम्बर को गांव के सरपंच किशन यादव के कहने पर बांधवी के पति हराधन अपने ट्रेक्टर में मुरुम लाकर गांव की गली के कीचड़ वाले जगह में मुरुम गिरा रहा था. उसी समय गांव का बोध राम भोई आकर बांधवी के पति से वाद विवाद कर गाली गुप्तार कर रहा था.

गाली गुप्तार सुनकर बांधवी वहां पहुंची और गाली देने से मना कि तो बोधराम गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्का से बांधवी के दाहिने आँख के पास मार दिया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बोध राम भोई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें