पिथौरा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर, दबकर नाबालिग की मौत - CG Sandesh

पिथौरा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर, दबकर नाबालिग की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरकडा में ट्रेक्टर में दबकर नाबालिग की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सरकडा निवासी निकेश ठाकुर पिता नरोत्तम उम्र 16 साल 4 दिसम्बर को सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम अमलीडीह के ट्रेक्टर को चला कर ला रहा था. इसी दौरान ग्राम सरकडा से अमलीडीह जाने वाली कच्ची रास्ते में उसकी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. निकेश ट्राली की नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की सुचना निकेश के मामा दिगम्बर ठाकुर ने थाने में दी. पुलिस ने मृतक निकेश के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें