पिथौरा : कार चालक ने छेड़छाड़ कर स्कूटी सवार पति-पत्नी को मारी... - CG Sandesh

पिथौरा : कार चालक ने छेड़छाड़ कर स्कूटी सवार पति-पत्नी को मारी ठोकर

पिथौरा के नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कार ने ठोकर मार दी. कार चालक पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 दिसम्बर को दोपहर करीब 2:30 बजे प्रार्थी और उसकी पत्नि स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान पिथौरा के नगर पंचायत कार्यालय के सामने कार क्रमांक CG-06-GP-1405 के चालक ने छेड़छाड़ कर लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 354 घ, 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें