बागबाहरा : जमीन बटवारे की बात पर मारपीट कर तोड़े हाथ, पैर - CG Sandesh

बागबाहरा : जमीन बटवारे की बात पर मारपीट कर तोड़े हाथ, पैर

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवारी कला में जमीन बटवारे की बात को लेकर घर आँगन में मारपीट की खबर सामने आई है.

ग्राम फुलवारी कला निवासी मोहन कृष्णा बघेल ने पुलिस को बताया है की 30 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे जमीन बटवारे की बात को लेकर उसके भतीजा धरम बघेल, भतीजी अम्बिका, बहू अनिमा बघेल, भाभी जयंती बघेल ने घर के आंगन में अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं डण्डे से मारपीट की. मारपीट करने से मोहन कृष्णा बघेल के दाहिना हाथ एवं बांये पैर टूट गया है. डायल 112 वाहन से उसे सीएचसी बागबाहरा ले जाया गया.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी धरम बघेल, अनिमा बघेल, जयंती बघेल, अम्बिका जगत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 325-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें