पटेवा : NH 53 रोड़ पर क्रॉस करते सायकल सवार की हादसे में मौत - CG Sandesh

पटेवा : NH 53 रोड़ पर क्रॉस करते सायकल सवार की हादसे में मौत

पटेवा थाना क्षेत्र के छिलपावन चौक के पास NH 53 रोड़ पर सड़क हादसे में सायकल सवार की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम छिलपावन निवासी जोहन लाल धीवर ने पुलिस को बताया की 1 जून को उसे सूचना मिला कि उसके चाचा के लड़के रामलाल धीवर का NH 53 रोड़ छिलपावन चौक में एक्सीडेन्ट हो गया है. तब जोहन घटना की जगह पर जाकर देखा तो उसके भाई के सिर में चोंट आया था व खून बह रहा था. जोहन ने घटना के संबंध में आस पास मौजूद लोगों से पूछा तो बताए की शाम करीब 05:30 बजे रामलाल धीवर अपने सायकल से झलप से छिलपावन की ओर जा रहा था. NH 53 रोड़ छिलपावन चौक पहुंचकर रोड क्रॉस कर रहा था. 

तभी रायपुर से सरायपाली की ओर जा रही टाटा मोटर 1816 वाहन क्रमांक MH 16 CD 7345 के चालक ने अपने टाटा मोटर वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी.

रामलाल धीवर को ईलाज हेतु निजी एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल झलप ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद मेकाहारा रिफर करने पर उसे मेकाहारा ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में रामलाल धीवर की स्थिति और ज्याद खराब होने पर शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी टाटा मोटर क्रं MH 16 CD 7345 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304-ए के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें