बसना महाविद्यालय में 'जॉब इंटरव्यू" का आयोजन - CG Sandesh

बसना महाविद्यालय में 'जॉब इंटरव्यू" का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय बसना में प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के मार्गदर्शन एवं अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक विजय कुमार कठाने के सहयोग से एस. बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस शाखा सरायपाली द्वारा "जॉब इंटरव्यू" का आयोजन किया गया।

एस. बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस शाखा सरायपाली द्वारा 2 पद फील्ड वर्कर तथा 1 पद ऑफिस वर्कर के लिए साक्षात्कार का आयोजन बसना महाविद्यालय में किया गया था। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम योग्यता किसी भी संकाय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य था।

इस जॉब के लिए बसना और सरायपाली तहसील के कई अभ्यर्थी शामिल हुए। एस. बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस शाखा सरायपाली के शाखा प्रबंधक ज्योति शंकर पाणिग्राही एवं डेवलोपमेन्ट मैनेजर आयुष सोनी ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें