CG: महाशिवरात्रि मेले के दौरान मारपीट में घायल युवक की इलाज ... - CG Sandesh

CG: महाशिवरात्रि मेले के दौरान मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

सरगुजा। जिले के देवगढ़ में महाशिवरात्रि मेले के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि उसके लीवर में गंभीर चोट आई है और ऑपरेशन करना आवश्यक होगा। लेकिन ऑपरेशन नहीं किया गया, जिसके कारण युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते ऑपरेशन कर दिया जाता तो युवक की जान बच सकती थी।

इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है, और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें