CG : नगर निगम के सभापति को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए क... - CG Sandesh

CG : नगर निगम के सभापति को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

कोरबा। कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बीजेपी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आपको बता दे सभापति के अधिकृत उम्मीदवार हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बीजेपी के पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति क लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। जिसे बीजेपी के अधिकांश पार्षदों ने अपना मत देकर सभापति बना दिया। बीजेपी के बागी प्रत्याशी के सभापति बनने के बाद पार्टी और मंत्री लखनलाल देवांगन की काफी किरकिरी हुई थी। उधर इस राजनीतिक उठापटक के बाद आज पार्टी हाईकमान ने बागी नूतन सिंह ठाकुर पर निष्कासन की कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें