CG: नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG: नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले सरोवर हुसैन मलिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। 

एनसीआरबी, नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट 131135499 के आधार पर जांच की गई, जिसमें घटना 27 जुलाई 2022 को गोल बाजार, बिलासपुर में सामने आई। मोबाइल नंबर 7000325090 के धारक सरोवर हुसैन मलिक द्वारा नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की पुष्टि होने के बाद मुखबिर की सूचना पर गोलबाजार क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और सिम जब्त कर लिया गया। इस मामले में आरोपी के ऊपर आईटी एक्ट और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें