CG : शादी में वीडियो शूटिंग करने आए युवक की मौत, नहर में मिल... - CG Sandesh

CG : शादी में वीडियो शूटिंग करने आए युवक की मौत, नहर में मिली लाश

जांजगीर चांपा। जिले के ग्राम पकरिया में नहर में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक बिलासपुर जिले का रहने वाला है, वह गांव में शादी की शूटिंग के लिए आया हुआ था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी अनुसार, मृतक जो कि शादी में वीडियो शूटिंग का काम करता है। वह अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम पकरिया में शादी की शूटिंग के लिए आया हुआ था। इस दौरान वह नहर में नहाने केलिए पहुंचा हुआ था, नहाने के दौरान पैर फिसलकर नहर में जा गिरा, हादसे में सिर पर चोट लगने के बाद वह बाहर नहीं आया। वही पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। शव को घटनास्थल से 2 किलो मीटर पर पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें