पिथौरा : समाधान शिविर में 12 हितग्राहियों को समाज कल्याण विभ... - CG Sandesh

पिथौरा : समाधान शिविर में 12 हितग्राहियों को समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं से किया गया लाभान्वित

छत्तीसगढ़ शासन की पहल सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत विकासखण्ड पिथौरा की ग्राम पंचायत पिरदा मे 13 मई को आयोजित समाधान शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 12 पात्र हितग्राहियों को पेंशन योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया।

शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा के पात्र हितग्राहियों को  पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। लाभ प्राप्त करने वालों में कमलाबाई पटेल, मिनकेतन सिदार, संतोष प्रधान, डंकधर पटेल, उत्तर कुमार प्रधान, परमानंद भोई, नोहर भोई, बीरबल भोई, दाशरथी नायक, सुफल भोई, श्री सतपती निषाद एवं सुग्रची पटेल शामिल हैं।

समाज कल्याण विभाग की अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि शासन की मंशा है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ तुरंत और पारदर्शी रूप से मिले। इस दिशा में समाधान शिविर अत्यंत प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए शासन का आभार व्यक्त किया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें