पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर के पुल से नीचे गिरा मोटरसायकल च... - CG Sandesh

पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर के पुल से नीचे गिरा मोटरसायकल चालक, तीन दिन बाद मिली लाश

पिथौरा से रथ यात्रा देख कर घर वापस आते समय एक व्यक्ति टेका नाला के पुल से नीचे गिर गया, जिसके तीन दिन बाद पुलिया किराने पड़ी उसकी लाश मिली.

मिली जानकारी के अनुसार देवसराल थाना सांकरा निवासी रूकेश निषाद अपने दोस्त नरेन्द्र पटेल के साथ 05 जुलाई 2025 को रथ यात्रा देखने पिथौरा गया था. जहाँ से रथयात्रा देखकर वापस घर देवसराल आते समय ग्राम टेका नाला पुलिया के पास कोई अज्ञात वाहन के द्वारा उन्हें ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से रूकेश निषाद की पुलिया के नीचे गिर गया, जिसका पता तलाश करने पर 08 जुलाई 2025 को रुकेश निषाद का शव टेका नाला पुलिया के पास पड़ा मिला.

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर अपराध धारा 281,125(A),106(1) BNS का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें