खल्लारी : अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई - CG Sandesh

खल्लारी : अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

खल्लारी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई किया है.

जिसमे पुलिस ने 26 जुलाई 2025  को मुखबिर सूचना पर आरोपी लिकेश कुमार सेन्द्रे के कब्जे से एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरी 3 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती करीबन 600 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

इसी तरह 25 जुलाई 2025 को मुखबिर सूचना पर ग्राम बोहारडीह में रोड़ किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे टुकेश ठाकुर पिता गेंदराम ठाकुर उम्र 23  साल निवासी वार्ड नं. 06  लालपुर बागबाहरा के कब्जे से एक सफेद रंग के 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 3500 ml कच्ची महुआ शराब किमती 350 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें