पीएम आवास योजना : सेंक्शन हुए सभी आवासों को दिसम्बर तक पूर्ण... - CG Sandesh

पीएम आवास योजना : सेंक्शन हुए सभी आवासों को दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

जगदलपुर : कलेक्टर हरिस एस ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता का प्रतिशत कम होने पर हमको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने मार्च 2025 तक सेंक्शन हुए सभी आवासों को दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ई-आफिस का संचालन सभी कार्यालयों में करना सुनिश्चित करते हुए विभागीय फाइलों का संचालन ई-आफिस से करें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें