ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने महासमुंद विधानसभा में 2 औ... - CG Sandesh

ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने महासमुंद विधानसभा में 2 और महतारी सदन को मिली स्वीकृति

प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण का कार्य चल रहा है। इस तारतम्य में महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 02 नए महतारी सदन को स्वीकृति मिली है। इससे पहले महासमुंद विधानसभा के ग्राम झलप, पटेवा और खट्टी में महतारी सदन को स्वीकृति मिली थी, जिसका निर्माण कार्य जारी है। वहीं 02 नए महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों के गांवों को जोड़ा जाएगा। पहले चरण में महासमुंद विधानसभा के तीन गांव झलप, पटेवा और खट्टी में महतारी सदन को स्वीकृति मिली थी। तीनों स्थानों पर महतारी सदन बनाने का कार्य प्रगति पर है। 

अब 02 नए महतारी सदन ग्राम बिरकोनी और भोरिंग में बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीण महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि नए भारत के विकास में महिलाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बना रही है। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हॉल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। इस प्रकार महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा जिसकी सहायता से वें अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें