लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक पेश - CG Sandesh

लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक पेश

लोकसभा में आज केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियम विधेयक पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य देश में बढ़ती ऑनलाइन सट्टेबाजी पर नियंत्रण करना और डिजिटल गेमिंग क्षेत्र को एक व्यवस्थित रूप देना है।

विधेयक में ऑनलाइन गेमिंग के लिए एक नियामक प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव किया गया है, जो इस क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा। इसके तहत ई-स्पोर्ट्स, शैक्षिक गेमिंग और सामाजिक उद्देश्यों से जुड़े गेम्स को प्रोत्साहित करने की बात भी कही गई है।

इसके साथ ही डिजिटल प्रौद्योगिकियों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकार का मानना है कि यह विधेयक न केवल ऑनलाइन सट्टेबाजी को रोकने में मदद करेगा, बल्कि देश में गेमिंग उद्योग को भी एक नई दिशा देगा।

author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें