छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 3 आईएएस और दो अन्य अधिकारियों को अ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 3 आईएएस और दो अन्य अधिकारियों को अवमानना का दोषी ठहराया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तीन आईएएस और दो अन्य अधिकारियों को अवमानना का दोषी ठहराया है। वर्ष दो हजार तेरह में जेल विभाग में पदस्थ फार्मासिस्ट वर्ग-दो के कर्मियों ने शिकायत की थी कि उन्हें अन्य विभागों के फार्मासिस्टों की तुलना में कम वेतन दिया जा रहा है। फार्मासिस्टों ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन, राज्य शासन ने इस फैसले को लागू करने के बजाय हाईकोर्ट में अपील की, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।


 इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के फैसले को लागू करने में देरी होने पर अवमानना याचिका दायर की। इस पर न्यायाधीश रविंद्र कुमार अग्रवाल ने इसे कोर्ट की अवमानना मानते हुए आईएएस अधिकारी अविनाश चंपावत, हिमशिखर गुप्ता और अमित कटारिया के खिलाफ पचास-पचास हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। वहीं, आईपीएस हिमांशु गुप्ता और प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ को भी अवमानना नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें