पीएम आवास योजना की राशि मिलने पर भी आवास नहीं बनाने वालों से... - CG Sandesh

पीएम आवास योजना की राशि मिलने पर भी आवास नहीं बनाने वालों से की जाएगी वसूली

मध्यप्रदेश के आगरमालवा कलेक्टर ने पीएम आवास योजना की राशि मिलने पर भी आवास नहीं बनाने वालों से राशि वसूल करने के निर्देश दिया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी हितग्राहियों से समय पर आवास निर्माण करवाएं, राशि मिलने के बाद आवास नहीं बनाने वाले व्यक्तियों से वसूली की जाए। आगरमालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को हुई समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी जनपद सीईओ को दिये। 

उन्होने बैठक में जनपदवार आवास निर्माण प्रगति की जानकारी ली। पीएम आवास योजना (शहरी) में सभी सीएमओ को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें